Posts

Showing posts with the label लेनोवो के8 प्लस

लेनोवो के8 प्लस (Lenovo K8 Plus) का रिव्यू

Image
लेनोवो ने हाल ही में अपने कस्टम वाइब यूआई को बंद करने का फैसला किया। इसके साथ कंपनी के स्टॉक एंड्रॉयड सफर की शुरुआत हो गई। नया लेनोवो के8 प्लस इसी सफर का एक ठिकाना है। हाल के दिनों में स्टॉक एंड्रॉयड पर चलने वाले डिवाइस की मांग बढ़ी है, लेनोवो ने इस कारण से ही वाइब यूआई को हटा दिया। Lenovo K8 Note (रिव्यू) इस यूआई पर चलने वाला कंपनी का पहला फोन था। अब ग्राहकों के पास Lenovo K8 Plus का भी विकल्प है। वैसे, शाओमी मी ए1 (रिव्यू) की तरह लेनोवो के8 प्लस एंड्रॉयड वन परिवार का हिस्सा नहीं है। लेकिन इसे इस्तेमाल करने का अनुभव लगभग एक जैसा ही है। क्या लेनोवो के8 प्लस में यह एक मात्र रोचक फीचर है? आइए जानते हैं। Lenovo K8 Plus डिज़ाइन अगर आपने हाल ही में किसी लेनोवो स्मार्टफोन को इस्तेमाल किया है तो के8 प्लस बहुत जाना-पहचाना सा लगेगा। मार्केट में मौज़ूद अन्य विकल्प की तरह लेनोवो के8 प्लस में मेटल बॉडी है। पहली नज़र में फोन का साइज़ आपका ध्यान खींचेगा। यह लेनोवो के8 और लेनोवो के8 नोट के बीच की कड़ी है। यह एक हाथ से इस्तेमाल करने के लिए बना है। फोन में 5.2 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। कै...